तिरुवनंतपुरम
केरल के कोट्टायम जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी तीन बेटियों का गला काटने के तुरंत बाद खुद को फांसी लगा ली।
रामपुरम के रहने वाले जोस ने पहले अपनी सात, 10 और 13 साल की तीन लड़कियों का गला काटा और उसके तुरंत बाद अपने घर में फांसी लगा ली।
घटना तब सामने आई जब सोमवार को उनमें से एक लड़की ने अपने दादा-दादी को जगाया जो पड़ोस में रहते थे।
जब स्थानीय लोग जोस के घर पहुंचे, तो उसने फांसी लगा ली थी। जोस की तीनों बेटियों को जल्द ही अस्पताल ले जाया गया। जहां उन तीनों का इलाज चल रहा है। सात वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जोस की पत्नी अपने पति और तीन बेटियों को छोड़कर चली गई थी जिसके बाद से वह परेशान था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
Repo Rate पर RBI का बड़ा फैसला, होम-ऑटो लोन की EMI में फिलहाल नहीं होगा बदलाव
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह बैन, बेचते पकड़े गए तो होगी सख्त कार्रवाई
चुनाव से पहले भाजपा सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी अस्पतालों में सभी जांचें होंगी मुफ्त