नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से दूर रह गई है, लेकिन एनडीए को बहुमत मिल रहा है। भाजपा 240 सीटों पर आगे है और एनडीए 291 सीटों पर आगे है। इस बीच टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। ममता ने कहा कि ये चुनावी आंकड़े दिखा रहे हैं कि जनता ने अत्याचार को हरा दिया है। उन्होंने कहा कि ये भाजपा के अहंकार की हार है।
विपक्षी नेताओं से की फोन पर बात
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "मैंने अखिलेश यादव को धन्यवाद किया है, आने वाले चुनाव में अखिलेश यादव ही उत्तर प्रदेश में जीतेंगे। बिहार के परिणाम की सत्यता नहीं है, तेजस्वी यादव से मेरी बात हुई है, उन्होंने कहा कि अभी मतगणना बाकी है। मैंने शरद पवार, उद्धव ठाकरे, कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल को भी धन्यवाद किया है।"
भाजपा के कहने और करने में फर्कः शत्रुघ्न सिन्हा
पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से TMC उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "TMC और ममता बनर्जी के नेतृत्व में बहुत अच्छे नतीजे मिले हैं। मैं आसनसोल की जनता को धन्यवाद देता हूं…भाजपा के कहने और करने में बहुत अंतर है।"

More Stories
उद्धव कैंप में बगावत की अटकलों के बीच दिल्ली की गुप्त बैठक की तस्वीरें वायरल
दतिया टिकट विवाद पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंगे
यूसुफ पठान के कदम से बढ़ीं अटकलें, शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी को लग सकता है डबल झटका