गोंडा
लोकसभा चुनाव में लगातार जीत की हैट्रिक लगाकर कीर्तिवर्धन सिंह ने सिर्फ नया रिकॉर्ड नहीं बनाया है, बल्कि पिता के चार बार जीत के कीर्तिमान को भी तोड़ दिया है। वह पांचवीं बार सांसद चुने गए हैं। कीर्तिवर्धन सिंह के पिता आनंद सिंह पहली बार कांग्रेस के टिकट पर 1971 में सांसद चुने गए थे। 1980, 1984 व 1989 के बीच हुए तीन चुनावों में आनंद सिंह ने लगातार जीत दर्ज करके हैट्रिक लगाई थी। 1991 में वह भाजपा के बृजभूषण शरण सिंह से चुनाव हार गए। 1996 में वह सपा के टिकट पर चुनाव लड़े, इस बार भी उन्हें सांसद बृजभूषण शरण सिंह की पत्नी केतकी देवी सिंह से हार का सामना करना पड़ा।
लगातार दो चुनाव में हार के बाद आनंद सिंह ने अपनी राजनीतिक विरासत बेटे कीर्तिवर्धन सिंह को सौंप दी। कीर्तिवर्धन सिंह सपा के टिकट पर 1998 में भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह को हराकर पहली बार संसद पहुंचे। वह भाजपा के टिकट पर वर्ष 2014 और 2019 का चुनाव लगातार जीत चुके थे, इस बार भी उन्होंने जीत दर्ज करके हैट्रिक लगाई है।
कीर्तिवर्धन के नाम रिकॉर्ड दर्ज
गोंडा लोकसभा सीट पर अब तक 17 चुनाव हो चुके हैं। सबसे ज्यादा बार इस सीट से चुने जाने का रिकॉर्ड अब कीर्तिवर्धन सिंह के नाम दर्ज हो गया है। कीर्तिवर्धन सिंह ने पांचवीं बार और कुंवर आनंद सिंह ने चार बार लोकसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं बृजभूषण शरण सिंह ने इस सीट से दो बार जीत दर्ज की है, जबकि एक बार उनकी पत्नी केतकी देवी सिंह सांसद चुनी गई हैं।

More Stories
राज्यसभा चुनाव में सपा का तीसरा दांव नहीं! अखिलेश यादव के संकेत से बढ़ी सियासी हलचल
दीया पहले मैं जलाऊंगा’, भरी सभा में कांग्रेस सांसद से भिड़े थलपति विजय की पार्टी के विधायक
चुनाव आयोग विवाद पर शिवराज का कांग्रेस पर हमला, बोले- हारने पर ECI को बदनाम करना पुरानी आदत