रायपुर
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे एक बार फिर 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है, इस दौरान वे महासमुंद और जगदलपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
मल्लिकार्जुन खडगे एक नवंबर की सुबह राजधानी रायपुर पहुंचेंगे, इसके बाद वे महासमुंद और जगदलपुर जिलों में चुनाव प्रचार करने के लिए निकल जाएंगे जहां वे आम जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस को वोट देने की अपील करेंगे। उल्लेखनीय हैं कि 20 विधानसभा क्षेत्रों में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 24 घंटा पहले वहां प्रचार – प्रसार थम जाएगा। प्रदेश में अपनी सत्ता बनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस के साथ अन्य अन्य पार्टियों के प्रत्याशी जमकर चुनाव प्रचार-प्रसार कर रहे है।

More Stories
रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित