विशाखापट्टनम
विशाखापत्तनम के इंडस अस्पताल में गुरुवार को आग लग गई। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों और अस्पताल के स्टाफ के बीच डर का मौहाल पैदा हो गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और अग्निशमन कर्मी, पुलिस और अन्य बचाव दल बचाव कार्य में जुट गए।
50 मरीजों को किया गया ट्रांसफर
लगभग 50 मरीजों को अन्य अस्पतालों में ट्रांसफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, आग जगदंबा सर्कल स्थित अस्पताल की पहली मंजिल से शुरू हुई। आग लगने की वजह शॉर्ट-सर्किट बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और निकासी एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
ऑपरेशन थिएटर से फैल सकती है आग: रविशंकर अय्यनार
विशाखापत्तनम के इंडस हॉस्पिटल में दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई। वहां करीब 50-70 मरीज थे। हमने उन सभी को बाहर निकाल लिया है। वहां कोई नहीं है। कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारण समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस आयुक्त (सीपी), रविशंकर अय्यनार के हवाले से कहा, ''ऐसा लगता है कि आग ऑपरेशन थिएटर से फैली है।

More Stories
E20 पेट्रोल पर गडकरी का खुला चैलेंज! बोले- ‘एक भी गाड़ी खराब हुई तो नाम बताइए’
कर्नाटक में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन! कृषि अधिकारी पुष्पा के घर छापे में सोना-नकदी बरामद, जांच जारी
5 दिन तक सुरक्षाबलों को चकमा देता रहा लश्कर आतंकी जाकिर गनई ढेर, पुलिस बोली- ‘भाग सकते हो, बच नहीं सकते’