भोपाल
मध्य प्रदेश बीजेपी ने एक बड़ी नियुक्ति कर दी है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद अंशुल तिवारी को भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) भोपाल के पूर्व जिलाध्यक्ष अंशुल तिवारी को मध्य प्रदेश भाजपा का सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
अंशुल तिवारी इससे पूर्व भाजयुमो में भोपाल जिला अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। वे पार्टी के सक्रिय युवा नेताओं में से एक हैं और संगठनात्मक कार्यों में लंबा अनुभव रखते हैं। इस नियुक्ति से मीडिया विभाग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

More Stories
‘सपा में होगी बड़ी बगावत’! ओमप्रकाश राजभर का दावा, महाराष्ट्र-बंगाल के बाद यूपी में भी टूट तय
उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका! 9 में से 6 सांसद बागी, लोकसभा स्पीकर को सौंपी चिट्ठी; शिंदे गुट में जाने की चर्चा
15 करोड़ का ऑफर और UBT में बड़ी टूट! 6 सांसद दिल्ली पहुंचे, क्या उद्धव के चाणक्य ने पलट दी बाजी?