रायपुर.
आम आदमी पार्टी द्वारा रायपुर दक्षिण की प्रतिष्ठापूर्ण सीट पर पार्टी के प्रदेश का प्रवक्ता व कर्मचारी नेता विजय कुमार झा को उम्मीदवार बनाया गया है। रायपुर दक्षिण के प्रत्याशी पं विजय कुमार झा अधिवक्ता ने बताया है कि इतना कम मत प्रतिशत होना जन आक्रोश का घोतक है। मात्र रायपुर दक्षिण में 52 प्रतिशत मतदाताओं ने प्रयोग किया है। दक्षिण में लगभग 2,56,000 मतदाता है। इस प्रकार जनता का आक्रोश व विरोधी इसी से परिलक्षित हो रहा है की मात्रा 52त्न मतदान हुआ है। दक्षिण के समस्त पदाधिकारी कार्यकतार्ओं के अथक परिश्रम से हर क्षेत्र में जनता बदलाव चाह रही है। कम मतदान भी इस ओर इशारा कर रहा है कि आम जनता भाजपा कांग्रेस दोनों से नाराज है। ऐसी स्थिति में भाजपा कांग्रेस से नाराजगी का लाभ तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को मिलने की संभावना है और आप पार्टी जीतेगी। अरविंद केजरीवाल एवं भगवंत मान की नीतियों को छत्तीसगढ़ राज्य में लागू करना है।

More Stories
छत्तीसगढ़ BJP कार्यसमिति की बैठक 12-13 मई को, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत उपचुनाव साथ-साथ: 1 जून को होगा मतदान
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत: छठवें-सातवें वेतनमान का एरियर देने का हाईकोर्ट का आदेश