नीमच
मध्यप्रदेश के उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने शनिवार सुबह नीमच नगर पालिका में कांग्रेस पार्षद रानी मसूदी और के पति साबिर मसूदी को सवा लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने आज सुबह इस पूरी कार्रवाई को उस वक्त अंजाम दिया, जब दोनों रिश्वत लेने शिकायतकर्ता के निर्माणाधीन शोरूम भारत माता चौराहा के समीप पहुंचे थे। जिन्हें रंगे हाथों पकड़ा है।
दरअसल शिकायतकर्ता नकुल जैन पिता नन्द कुमार निवासी 106 राजस्व कालोनी नीमच ने 14 नवंबर को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी, कि पार्षद पति कबीर मसूदी के द्वारा शोरूम निर्माण में एमओएस (MOS) का उल्लंघन करने के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही है। जिसमें पार्षद रानी मसूदी की भी सहमति थी। आज जैसे ही साबिर मसूदी ने रिश्वत की राशि ली लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले में साबिर मसूदी एवं पार्षद रानी बी मसूदी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज क़र विवेचना में लिया गया। समाचार के लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।

More Stories
MP सरकार फिर ले रही 2800 करोड़ का कर्ज, राज्य पर कुल देनदारी 5.02 लाख करोड़ के पार
प्रामाणिक ज्ञान और संदर्भों के लिए पुस्तकों की आवश्यकता सदैव बनी रहेगी : मंत्री परमार
सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी और आवासों में ईको फ्रेंडली भवन निर्माण सामग्री के उपयोग को करें प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव