रायपुर
राज्य शासन के निर्देश पर बुधवार, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत जिले में संचालित सभी देशी और विदेशी शराब की फुटकर दुकानों, कम्पोजिट मदिरा दुकानों और मद्य भंडारण-भाण्डागार को 2 अक्टूबर को पूरे दिन के लिए सील किया जाएगा।
इसमें एफ.एल.-1 (घघ), सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.2 (ग-अहाता), सी. एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.1 (ख-अहाता) जैसी सभी शराब बिक्री इकाइयों को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, इस दिन मदिरा के विक्रय, विनिर्माण, संग्रहण, धारण, और परिवहन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। यह निर्णय महात्मा गांधी के जन्मदिवस के सम्मान और अहिंसा के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

More Stories
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण
रायपुर : निर्माण स्थलों पर सुरक्षा घेरा अनिवार्य हो, बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं: डॉ. वर्णिका शर्मा
रायपुर : भोरमदेव जंगल सफारी बनी छत्तीसगढ़ के इको-टूरिज्म की नई पहचान