भिलाई
" समकालीन सांस्कृतिक परिदृश्य एवं प्रतिरोध के प्रश्न "प्रगतिशील लेखक संघ भिलाई-दुर्ग के तत्वावधान में प्रगतिशील लेखक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी.लक्ष्मी नारायण के व्याख्यान का प्रतिष्ठित आयोजन किया गया है । यह वैचारिक आयोजन प्रगतिशील लेखक छत्तीसगढ़ के महासचिव परमेश्वर वैष्णव के निवास –
क्वार्टर 21/ ए, सड़क -एस.पी.ए.सेक्टर-5 भिलाई में 17 दिसम्बर 2023 को दोपहर 3 बजे आयोजित है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नथमल शर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ करेंगे। विषय प्रवर्तन वरिष्ठ साहित्यकार लोकबाबू करेंगे ।राष्ट्रीय प्रलेसं के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पी.लक्ष्मी नारायण का प्रादेशिक दौरा छत्तीसगढ़ प्रलेसं से आरम्भ हो रहा है। भिलाई प्रलेस के सचिव विमल शंकर झा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रलेसं सहित अन्य सभी वैचारिक साहित्यिक संगठनों के साहित्यकार साथियों को आमंत्रित किया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ का आजीविका मॉडल देशभर के लिए प्रेरणादायी-केंद्रीय राज्य मंत्री पासवान
बेहतर सड़क, तेज़ परिवहन और बढ़ते रोजगार से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026: आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, आसान हुआ बकाया बिल जमा करना