रायपुर
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा लोकसभा से दूसरी बार निर्वाचित सांसद ज्योत्सना महंत 8 जुलाई की शाम कोरबा पहुंचकर कार्यकर्ताओं व आमजनों से सांसद निवास में मुलाकात करेंगे। पीसीसी के संयुक्त महासचिव हरीश परसाई ने बताया कि कोरबा आने के दौरान 8 जुलाई को ही नेता प्रतिपक्ष व सांसद कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुराली के डिपरापारा के कुएं में 4 ग्रामीणों की मौत के दु:खद हादसे पर पीडि़त परिजनों को ढांढस बंधाने उनके निवास पहुंचेंगे। ग्राम कसनिया में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। 9 जुलाई को कोरबा में आमजनों से मुलाकात के लिए मौजूद रहेंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ के कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
नन्हें-मुन्नों के हाथों सजी मेंहदी और राखी, सेंट जोसेफ कान्वेंट में दिखी रचनात्मकता की खूबसूरत झलक
रक्षाबंधन पर बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दे रही विष्णु भैया की सरकार