कोलार
कर्नाटक के कोलार जिले में पिछले सप्ताह नाबालिग लड़के की हत्या के आरोपी दो किशोरों को गुरुवार को पुलिस ने उस समय गोली मार दी जब एक टीम ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की। आरोपियों ने 17 वर्षीय कार्तिक सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद एक आरोपी ने घोषणा की कि उसने यह अपराध इसलिए किया ताकि वह जिले में बड़ा उपद्रवी बन सके।
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हत्या का मामला 4 नवंबर को दर्ज किया गया था। मृतक के पूरे शरीर पर चाकुओं और एक्सेल ब्लेड से हमला किया गया था। मुख्य आरोपी ने लड़के के चेहरे और शरीर पर अपने नाम का पहला अक्षर भी खोद दिया था। मृतक के माता-पिता ने पुलिस से ऐसी हैवानियत दिखाने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया था।
पुलिस के अनुसार, मुलबागल पुलिस निरीक्षक विट्ठल तलवार के नेतृत्व में एक टीम दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने जा रही थी, तभी उन्होंने मुलबागल तालुक के देवरायसमुद्र गांव के पास उन पर हमला कर दिया। आत्मरक्षा में विट्ठल तलवार ने दोनों आरोपियों के पैरों में गोली मार दी। हिंसा में एक पीएसआई और दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। उनका इलाज कोलार जिला अस्पताल में चल रहा है।
कोलार एसपी एम. नारायण ने पहले घटना के संबंध में लापरवाही के लिए तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। कार्यकर्ताओं ने इस भीषण घटना पर चिंता जताने के लिए सोशल मीडिया पर 'कोलार बचाओ, युवा बचाओ' अभियान शुरू किया था। पुलिस विभाग ने जिले के कॉलेजों में छात्र समुदाय के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए थे।जिला प्रशासन ने इस घटनाक्रम को गंभीरता से लिया है और पुलिस विभाग को क्षेत्र में अपराधों को रोकने के लिए कहा है।

More Stories
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों के 500 मीटर दायरे में नहीं बिकेगा Sting एनर्जी ड्रिंक
केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सिया-चेतन कथित तौर पर ‘कोड वर्ड’ में करते थे बात; दूसरा मोबाइल जब्त
ई-रिक्शा विवाद पर सरकार का बड़ा एक्शन, Google Play Store से हटाया गया BAT-BMS App