अनूपपुर
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में जिले में फरार चल रहे अपराधियों एवं गिरफ्तारी वारंटी की लगातार धरपकड़ कर गिरफ्तारी की जा रही है।
इसी क्रम में मंगलवार की सुबह टी. आई कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सतानंद कोल एवं आरक्षक पूर्णानंद मिश्रा ने नाबालिक बालिका के अपहरण एवं बलात्कार के मामले में चार वर्षो से फरार चल रहे स्थाई वारंटी शंकर रौतेल उर्फ सलोने पिता मोतीलाल रोतेल उम्र 20 साल निवासी ग्राम करिवाह अनूपपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
गिरफ्तार आरोपी शंकर उर्फ़ सलोने रोतेल के विरुद्ध दिनांक 17. 09.2020 को 15 वर्षीय नाबालिक बालिका को भगाकर ले जाने के थाना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 389/ 20 में धारा 363, 366 ए, 376 (3) 376(2 ) भारतीय दंड विधान एवं 3/4, 5/6 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया जाकर नयायालय पेश किया गया था जो आरोपी लगातार फरार होने से माननीय न्यायालय अंजलि शाह प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 49 / 20 धारा 363, 366 ए, 376 (दो ) भारतीय दंड विधान एवं 3/4, 5/6 पाकसो एक्ट में स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उक्त फरार आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी द्वारा ₹2000 इनाम भी उद्घोषित किया गया था

More Stories
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन – डीजीपी मकवाणा
MP में सीनियर IAS अधिकारियों के ट्रांसफर: ACS होम को मिला सामान्य प्रशासन, कुछ को जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार
नारी शक्ति वंदन: वन धन केन्द्रों से आत्मनिर्भर बन रहीं जनजातीय वर्ग की महिलाएं