अनूपपुर
देर रात कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अनूपपुर नगर में रामसागर तालाब के पास जुआ के फड़ पर रेड कार्यवाही की गई जिसमें ताश के पत्तो से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 05 आरोपियो मोहन पाल (40 वर्ष), गणेश प्रसाद (32) वर्ष, किशोरी लाल वर्मा (39 वर्ष), संजय सोनी (48वर्ष) सभी निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर, रवि पाल (32 वर्ष) निवासी ग्राम सकरिया को सहायक उपनिरीक्षक सतानंद कोल, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, महेन्द्र राठौर के द्वारा रंगे हाथ पकड़ा जाकर कुल 4100 रूपये एवं ताश के पत्ते जप्त किया जाकर थाना कोतवाली अनूपपुर के अपराध क्रमांक 468/24 धारा 13 जुआ एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।

More Stories
MP के टाइगर रिजर्व में रिकॉर्ड पर्यटन, 10 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने किया बाघों का दीदार; आज से बंद होंगे पार्क
भोपाल में खाने को लेकर बवाल! IPL क्रिकेटर और IPS पिता पर कुक से मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
हरित विकास, निवेश और रोजगार… इसी दिशा में आगे बढ़ रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव