कोरबा.
जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में उस समय कोहराम मच गया जब तालाब में नहाने गए दो बच्चे पानी में डूब गए। 13 वर्षीय उम्र के दोनों बच्चों की डूबने की खबर जैसे ही लोगों को मिली, क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे घर से बिना बताए तालाब में नहाने चले गए थे कपड़े उतार कर तालाब में घुसे बच्चों के डूबने की आशंका जैसे ही वहां पहुंचे कुछ बच्चों को हुई तत्काल उन्होंने इसकी सूचना उनके घर वालों को दी। कटघोरा पुलिस व डायल 112 की टीम में मौके पर पहुंची हैं गोताखोरों की मदद से डूबे हुए बच्चों को खोजा जा रहा है। फिलहाल बच्चों की तलाश जारी है।

More Stories
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री