कोरबा.
कोरबा में अवैध रूप से रेत की तस्करी कर रहे ट्रैक्टर चालक की ट्रैक्टर में दबने से मौत हो गयी। तेज रफ्तार ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से ये हादसा हुआ है। रेत चोरी कर पकड़े जाने के डर से ट्रैक्टर चालक भाग रहा था इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया तभी ये हादसा हुआ है। मृतक ट्रैक्टर चालक 26 वर्षीय राजेश कर्ष है जो करमंदी निवासी है। घटना सिविल लाइन थाना के तहत करमंदी नाला के पास की है, जहां घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है।
कोरबा जिले में हो रही भारी मात्रा में रेत की अवैध तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। 24 घण्टे सड़क पर बेधड़क रेत से भरी ट्रैक्टर दौड़ते हुए नजर आ रही है बिना लाइसेंस के रेत से भरे ट्रैक्टर सड़क पर दौड़ रहे हैं खनिज विभाग और यातायात विभाग को ट्रैक्टर चालक ठेंगा दिखा रहे हैं। जब राहगीरों की नजर उस पर पड़ी तब इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी जहां पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए ट्रैक्टर मालिक को बुलाया गया और बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी किरण गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है, जहां आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय