जांजगीर.
जांजगीर चांपा जिले के जांजगीर नैला नगर पालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल के साथ 14 पार्षद कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे। कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन जमा किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल ने बीजेपी के नगर पालिका उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया।
बीजेपी के पार्षद सहित उपाध्यक्ष ने अध्यक्ष भगवान दास गड़ेवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शहर के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया तो वहीं नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास ने भी उपाध्यक्ष के खिलाफ प्रत्यारोप करने लगे। आरोप लगाया कि उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी मीटिंग में रोड़ा अटकाने का काम करते हैं। और अवैध प्लाटिंग भी करते हैं। अब दोनों के बीच की लड़ाई थमती नहीं दिख रही है, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के बीच अब यह लड़ाई आगे और बढ़ सकती है। दोनों के बीच अब नगर पालिका में लड़ाई शुरू हो गई है। दोनों पार्टी के पार्षद एक दूसरे के खिलाफ अब खुलकर आरोप प्रत्यारोप करने लगे हैं।
वहीं उपाध्यक्ष को हटाने के लिए कांग्रेसी पार्षदों के पास पर्याप्त संख्या बल है जिसके चलते उपाध्यक्ष के खिलाफ विश्वास मत जीतने की बात कह रहे हैं। अब दोनों पार्टी के पार्षदों ने कलेक्टर को आवेदन दिया है समय देखकर अब जिला प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा। अब देखना है की अध्यक्ष भगवान दास की कुर्सी बच पाएगी या गिर जाएगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर! कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी
कचना ओवरब्रिज निरीक्षण के दौरान सख्त दिखे Arun Sao, बोले- गुणवत्ता में लापरवाही हुई तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज
छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल का रिजल्ट जारी, शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav ने किया ऐलान