August 13, 2026

खरगे आएंगे 8 को, किसानों को गमछा पहनाकर करेंगे स्वागत

राजनांदगांव

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 8 सितंबर को राजनांदगांव पहुंच रहे है और इसकी तैयारी में कांग्रेसजन जुट गए है। कांग्रेसजनों ने भरोसे के सम्मेलन में एक लाख किसानों को लाने का लक्ष्य रख गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में मल्लिकार्जुन खरगे किसानों को गमछा पहनाकर उनका स्वागत करेंगे।

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज भाई ने बताया कि आगामी 8 सितंबर को होने वाले किसान सम्मेलन में एक लाख किसानों के शामिल होने की संभावना है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। राजनांदगांव सहित मोहला मानपुर चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के अन्नदाता भी आएंगे। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं को आज देश में धान के लिए सर्वाधिक दाम छत्तीसगढ़ में मिल रहा है, जो अपने आप में रिकार्ड है।