नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी आज केंद्र सरकार के अध्यादेश खिलाफ रामलीला मैदान में रैली करने जा रही है। इस रैली में अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई दिग्गज केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे।
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली करने वाली है। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ देश भर के लोगों को रामलीला मैदान में जुटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए हो रही इस महारैली में आप भी जरूर आएं।
दिल्ली AAP ने ट्विटर डीपी बदलने की अपील
वहीं रामलीला मैदान में रैली से पहले आम आदमी पार्टी ने ट्विटर डीपी बदलने की अपील की है। AAP ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस तानाशाही मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सभी दिल्ली वासियों को आमंत्रित किया जा रहा है। AAP अपनी जन्मभूमि Ramlila मैदान में महारैली कर रही है। आम आदमी पार्टी ने लिंक देकर ट्विटर डीपी बदलने की अपील की है।

More Stories
BJP SC मोर्चा की नई कार्यसमिति घोषित, 56 नेताओं को मिली जिम्मेदारी; छात्रावास प्रभारियों की भी नियुक्ति
Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, वैष्णव का प्रमोशन और गडकरी के विभाग में बदलाव की अटकलें
Rahul Gandhi Indore Visit: अब 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी, बारिश के चलते बदली कार्यक्रम की तारीख