भोपाल
करवा चौथ व्रत व पूजन पर्व एक नवंबर को मनाया जाएगा। इसकी खरीदारी के लिए शहर के बाजार सज गए हैं। पर्व दिवस पर चंद्रमा शाम 6:19 बजे से मिथुन राशि में रहेगा। चंद्रोदय रात 8:20 बजे होगा। इस समय महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजन-आरती करेंगी।
इधर, करुणाधाम आश्रम नेहरू नगर के लक्ष्मी मंदिर में सामूहिक करवा चौथ पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसमें 101 जोड़े शामिल रहेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि पूजन पं. विष्णु राजौरिया द्वारा कराया जाएगा। फूलों की रांगोली सजाई जाएगी। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद आतिशबाजी होगी।

More Stories
9 साल बाद टैक्स नेट में आएंगी 10 हजार नई संपत्तियां, नगर निगम की आय में होगा बड़ा इजाफा
भालीवाड़ा जलाशय में मोटरों का अंधाधुंध इस्तेमाल, तेजी से गिर रहा पानी का स्तर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव अशोकनगर के करीला धाम मेले में होंगे शामिल