November 25, 2026

बलौदाबाजार में रोजगार मेले का आयोजन, 220 पदों पर युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर

220 पदों पर भर्ती के लिए आज रोजगार मेला
बलौदाबाजार.

जिले में आज 25 नवंबर 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. यह मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर में लगेगा. इसमें अलग-अलग निजी कंपनियों द्वारा कुल 220 पदों पर भर्ती की जाएगी.

चयनित अभ्यर्थियों को 9,000 रुपये से लेकर 45,000 रुपये तक मासिक वेतन मिल सकेगा. रोजगार मेले से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 07727-299443 पर संपर्क कर सकते हैं.

पहले ऑनलाइन आवेदन जरूरी
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेले में शामिल होने के लिए ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर केवल ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। यानी बिना पोर्टल पर आवेदन किए सीधे पहुंचने वाले आवेदकों को दिक्कत हो सकती है, इसलिए मेले से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लें।

कौन से दस्तावेज साथ रखें
मेले में आते समय सभी शैक्षणिक योग्यताओं के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल देखा जा सकता है या जिला रोजगार कार्यालय बालोद के फोन नंबर 07749-299509 पर संपर्क किया जा सकता है।

बालोद में 13 नवंबर को लगा रोजगार मेला
बालोद के जिला रोजगार कार्यालय में 13 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेला लगा, जिसमें तीन नियोजक 220 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की। आवेदन केवल ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन किए गए। बालोद जिले में निजी क्षेत्र की नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक दिवसीय रोजगार मेला लगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के तत्वावधान में होने वाला यह मेला संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला रोजगार कार्यालय में लगा। विभाग के अनुसार मेले में तीन नियोजक कुल 220 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती किए। इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक, स्नातकोत्तर और अन्य योग्यता वाले आवेदक शामिल किए।