भोपाल
आदिवासी बहुल झाबुआ जिले के एसडीएम सुनिल कुमार झा के खिलाफ होस्टल मे निरीक्षण के दौरान लडकिया से छेड़खानी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है ।
एसडीएम झा रविवार 9 जुलाई को जिला मुख्यालय पर एक होस्टल का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान उन पर बालिकाओं को गलत तरीके से छूने का आरोप है।
मामले की शिकायत 10 जुलाई को हुई। देर रात जांच के बाद छेड़खानी के आरोप में धारा 354, एसटीएससी एक्ट में प्रकरण दर्ज हुआ, उन पर पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है।
एफआईआर के बाद कलेक्टर के प्रतिवेदन पर कमिश्नर पवन शर्मा ने सुनिल कुमार झा को सस्पैंड कर दिया है। इस मामले में पुलिस की टीम भी कार्यवाही कर रही है।

More Stories
होली से पहले बढ़ा एमपी का पारा, 35 डिग्री पार, मार्च में 40 डिग्री तक जाने के आसार
संघ के 100 वर्ष: मध्य प्रदेश में ‘शतक’ हुई टैक्स फ्री, सीएम ने कहा- राष्ट्रसेवा का संदेश देती है फिल्म
CM मोहन ने सरकारी कर्मचारियों को दी राहत, अब मिलेगा इतने सालों का एरियर्स भुगतान