मुख्यमंत्री का संकेत के परिवार ने पौध-रोपण कर माना आभार
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, आम और कचनार के पौधे रोपे। हरदा निवासी 10 वर्षीय बालक संकेत कपूर के परिजन ने बालक के उपचार कराने के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार मानते हुए पौध-रोपण किया।
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से बालक संकेत को सहायता राशि उपलब्ध कराकर एस.एल. रहेजा अस्पताल मुंबई में इलाज कराया गया। संकेत सर्वाइकल लेमिनेट टॉमी ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से संघर्षरत रहा है। संकेत को तत्काल उपचार की आवश्यकता थी। बालक संकेत के परिजन सर्वसनी कपूर, साकेत कपूर, सुकशिश एवं गुनगुन कपूर और प्रिया आहूजा ने पौधे रोपे।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ सुशक्ति विजय कुमार भारती, सुशील सिंह और राजगढ़ के जसवंत सिंह गुर्जर ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाएं। पौध-रोपण में बड़ी संख्या में जन-प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

More Stories
धार में मूक-बधिर नाबालिग से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पेट देख पिता ने पूछा तो रोने लगी
CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान: पुलिस विभाग में नहीं रहेगा एक भी पद खाली, हर साल होगी भर्ती की कोशिश
नागौद गोलीकांड में बाबा राजा का बड़ा खुलासा, बोले- ‘सुनीता सिंह न पत्नी है, न प्रेमिका; सिर्फ बिजनेस पार्टनर’