हांगझोऊ
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने के बाद अनुभवी बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज ने पुरुष टीम से सोने के तमगे के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरने का आग्रह किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था और फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 116 रन बनाने के बाद टिटास साधू (चार ओवर में छह रन देकर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका की पारी को आठ विकेट पर 97 रन पर रोक दिया। इस शानदार जीत के बाद रोड्रिग्ज ने यहां पत्रकारों से कहा, ''हमने पुरुष टीम से बात की है। हमने उन्हें कहा है कि हम स्वर्ण पदक के साथ आ रहे हैं और आपको भी सोने का तमगा हासिल करना चाहिए।''
बल्लेबाजी के लिए कठिन पिच पर रोड्रिग्ज 40 गेंद में 42 रन की पारी खेलने के साथ दूसरे विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (45 गेंद में 46 रन) के साथ 73 रन साझेदारी कर जीत की नींव रखी। भारत के कोच हृषिकेश कानिटकर भी देश के लिए पदक जीतने से खुश है। इस पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने कहा, ''हमारे लिए यह इस स्वर्ण काफी मायने रखता है, क्योंकि इससे देश के स्वर्ण पदकों की संख्या में इजाफा हुआ है।''

More Stories
RCB 155 पर ऑलआउट, अरशद-होल्डर की घातक गेंदबाज़ी
नडे टीम से बाहर हो सकते हैं ऋषभ पंत, संजू सैमसन को मिल सकता है मौका
गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस