रायपुर
जेसीआई जोन 9 का दो दिवसीय जोन कॉन्फ्रेंस मधुरम जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल के द्वारा जैनम मानस भवन में आयोजित किया गया। इस कांफ्रेंस में जेसी अमन शुक्ला को जोन प्रेसिडेंट 2024 चुना गया। इसके अलावा 8 अलग-अलग जोन में भी वाइस प्रेसिडेंट चुने गए। इस अवसर पर 82 अध्याय के 600 सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।
2023 जोन अध्यक्ष जेसी आकाश सुंदरानी ने अपना प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया और उन्होंने वर्ष भर जोन में जो कार्यक्रम आयोजित किए उसके बारे में उपस्थित सदस्यों को जानकारी दी। इस दौरान जोन प्रेसिडेंट 2023 की बारात भी निकाली गई तथा फ्लैग होस्टिंग भी किया गया। इसके बाद इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग ट्रेनिंग, विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैशन शो, कल्चरल प्रोगाम के बाद अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन किया गया, जिसमें चार राज्यों महाराष्ट्र, उड़ीसा, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ से आए हुए प्रतिभागियों ने भाग लिया। जोन के हर अध्याय की साल भर की वर्किंग को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग कैटेगरी में सम्मान दिया गया।
हर साल जोन कॉन्फ्रेंस में नए जोन प्रेसिडेंट एवं नए जोन वाइस प्रेसिडेंट का चयन किया जाता है जिसके तहत जेसी अमन शुक्ला को नया जोन प्रेसिडेंट 2024 चुना गया एवं जोन वाइस प्रेसिडेंट 8 अलग-अलग क्षेत्र के इस प्रकार चुने गए जिसमें जेसी अंकित चौधरी, जेसी गौरव बत्रा, जेसी गौरव नगरखेले, जेसी कस्तूरी बावने, जेसी सी ए करण गुप्ता, जेसी नेहा शेलमन, जेसी मिताली तागडे व जेसी स्पर्श लखीना शामिल है। इस अवसर पर नेशनल प्रेसिडेंट जेसी राखी जैन, पीपीपीजेएफआर राजेश अग्रवाल, जेएफएस अमिताभ दुबे, जेसी राजेश सराफ, जेसी राजेंद्र जायसवाल, जेसी योगिता जायसवाल, जेसी नितिन ठक्कर उपस्थित थे।

More Stories
पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका