जशपुर.
जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में कार और बाइक में जोरदार टक्कर हुई जिसमें दो की मौत और एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा दोपहर डेढ़ बजे के करीब हस्तिनापुर-बिलासपुर रोड पर हुआ है। घटना की पुष्टि मृतकों के परिजनों ने की है। घटना के बारे में बाइक चालक अमोल्ड की मां मंजुलता टोप्पो ने नारायणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
रिपोर्ट में बताया कि वो अपने बेटे के साथ शादी समारोह में शामिल होने गई थी, शादी के बाद वापस लौटते समय बिलासपुर की तरफ से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दो की मौत हे गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल नारायणपुर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
CG News: चलती स्कूल वैन का गेट खुला, सड़क पर गिरा मासूम; बड़ा हादसा टला
उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न