ISI के मंसूबों पर फिरा पानी, पंजाब के बठिंडा में 3 आतंकी गिरफ्तार

बठिंडा

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता है। सीमा पार से घुसपैठ की लगातार कोशिश करता है। साथ ही भारत में रहने वाले कुछ लोगों को भी भारत विरोधी कार्यों के लिए उकसाते रहता है। हालांकि, सुरक्षा बल के जवान और सुरक्षा एजेंसियां उनकी नापाक मंसूबों पर पानी फेर देते हैं। पंजाब के बठिंडा में काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

पाकिस्तान स्थित आईएसआई नियंत्रित तीन आतंकी मॉड्यूल राजभूपिंदर सिंह, रमन कुमार और जगजीत सिंह को हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी यूएपीए के तहत संगरूर जेल में बंद तीन अन्य लोगों के संपर्क में थे और वे एक धार्मिक व्यक्ति को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। 

लिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि आरोपियों के पास से आठ हथियार और 30 कारतूस बरामद किए गए हैं।

यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बड़ी सफलता हासिल करते हुए बठिंडा के ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके आईएसआई नियंत्रित, पाक स्थित आतंकवादी मॉड्यूल से संबंध हैं। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी वर्तमान में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत संगरूर की जेल में बंद व्यक्तियों के संपर्क में थे।’’

यादव ने कहा, ‘‘आरोपियों के पास से आठ हथियार, नौ मैगजीन और 30 कारतूस बरामद किए गए हैं। कैंट बठिंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की जानकारी और आरोपियों को लेकर गहन जांच जारी है।’’

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।