मोहला
मोहला मदनपुर के विधायक इंदरशाह मंडावी ने पिछले दिनों मीडिया को लेकर दिये बयान पर लिखित में खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गत दिवस मेरे द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को लेकर जाने अनजाने में कुछ अशोभनीय बातें शब्दों उच्चारण से हुई हैं। मीडिया समूह के प्रति मेरी मंशा बिलकुल भी ऐसी नहीं है, उक्त बातों से आप सभी के मान सम्मान को जो ठेस पहुंची उसके लिए मैं खेद व्यक्त करता हूं।
लोकतंत्र में मीडिया समूह का योगदान अतुलनीय है जिसका मैं पूरा सम्मान करता हूं। कतिपय लोगो द्वारा खेद के बावजूद अगर इसे प्रसारित करते है तो निश्चित रूप से मै यह समझूंगा कि मेरी कही बाते की पुनरावृति करने मे ज्यादा रुचिकर लोग ज्यादा उत्तरदायित्व होंगे। मैं पुन: खेद व्यक्त करता हूं इन्द्रशाह मंडावी संसदीय सचिव, छ0ग शासन एवं विधायक, मोहला मानपुर।

More Stories
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायगढ़ में विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
साय सरकार की पहल से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी