इंदौर
लोकायुक्त पुलिस ने ग्राम सियासा के सरपंच को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, ग्राम सियासा के सरपंच नारायण चौहान को रिश्वत लेने के मामले में पकड़ा है। सरपंच ने मछलीपालन करने वाले पूरण राठौर से साल के एक लाख रुपये मांगे थे।
पुलिस ने छापा मारी और रिश्वत की राशि भी जब्त कर ली। पुलिस ने दुकानदार को भी हिरासत में लिया है .
लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत के बाद योजना बनाते हुए सरपंच को रुपये लेने के लिए बुलाया। इस पर सरपंच ने रिश्वत की राशि एक दुकान पर रखने के लिए कहा। सरपंच के कहने पर पूरण ने 80 हजार रुपये की राशि दुकान पर रख दी। उसी समय लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारी और रिश्वत की राशि भी जब्त कर ली। पुलिस ने दुकानदार शिवराज को भी हिरासत में लिया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आम जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि : प्रभारी मंत्री परमार