हिंदू धर्म में इंदिरा एकादशी का खास महत्व होता है। पितृ पक्ष में पड़ने वाली ये एकादशी पितरों के लिए मोक्षदायनी मानी जाती है। इस साल 10 अक्टूबर 2023 को इंदिरा एकादशी व्रत रखा जाएगा। इस दिन कुछ उपाय को करना बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से से धन-धान्य में वृद्धि होती है। पितर प्रसन्न होते हैं। जीवन के कष्ट दूर होते हैं और भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है।
धन लाभ के लिए
इंदिरा एकादशी के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन और संपत्ति में वृद्धि होती है। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है और घर परिवार में खुशहाली आती है।
घर में आएगी खुशहाली
इस दिन सूर्यास्त के समय तुलसी के सामने घी का दीपक जरूर जलाएं। “ॐ वासुदेवाय नमः” मंत्र का जाप करें और 11 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता ऊर्जा दूर होती है परिवार में सुख और शांति बनी रहती है सौभाग्य का वरदान मिलता है।
प्रसन्न होंगे पितर
इंदिरा एकादशी के दिन गया नदी के किनारे तर्पण करना शुभ माना जाता है। मान्यताएं हैं कि ऐसा करने से साथ पितर संतुष्ट हो जाते हैं, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।
सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए
इंदिरा एकादशी के दिन मंदिर में पीले रंग के अनाज और फलों का दान करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होती है। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।

More Stories
Vastu Tips: घर में इन जगहों पर रखें नमक, दूर रहेगी नकारात्मकता और बनेगा सकारात्मक माहौल
वास्तु के अनुसार छत पर पौधे लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है वास्तु दोष
Karwa Chauth 2026: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय