रायपुर
छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा रायपुर के शंकर नगर स्थित बालाजी उद्यान में 48 वें नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा तथा छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा रहे। योगाभ्यास केन्द्र का संचालन योग प्रशिक्षक श्री प्रदीप साहू द्वारा प्रतिदिन सुबह 06 से 07.30 बजे तक किया जाएगा।
गौरतलब है कि अग्रसेन चौक रायपुर में 47 वें नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ श्री ज्ञानेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस प्रकार योग आयोग द्वारा राजधानी रायपुर में लगातार नि:शुल्क योगाभ्यास केन्द्र खोले जा रहे हैं, जिनका लाभ आमजनता को मिल रहा है। श्री ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा प्रदेश में आमजनों के स्वास्थ को सुदृढ़ बनाने के लिए निरन्तर नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का प्रारंभ किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ पूरे विश्व पहचाना जा सके इसके लिए हम सदैव तत्पर हैं।
श्री कुलदीप जुनेजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ योग आयोग राज्य के आमजनों को शारीरिक और मानसिक रूप स्वस्थ रखने का महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में वार्ड के पार्षद श्री अमितेश भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में योग साधकगण उपस्थित रहे।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी
इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर