रायपुर
छत्तीसगढ राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निदेर्शानुसार मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों में अन्य राज्यों से आयात/निर्यात होने वाले अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म, पार्सल सामानों के साथ ही साथ यात्री गाडियों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के दौरान रायपुर मंडल द्वारा अवैध परिवहन की रोकथाम के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग के अधिकारी व बल सदस्यों द्वारा रेलवे स्टेशन दुर्ग के टू व्हीलर पार्किंग, कार पार्किंग, गुड शेड, आवक जावक पार्सल, लिज से माल बुक किए गए तथा आने वाले समानों की चेकिंग की गई इस दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

More Stories
जनसमस्या निवारण शिविर में मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, चेहरे पर आई खुशी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव