मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
जनकपुर के हरचोक मवई नदी में ठेकेदार द्वारा पोकलेन मशीन का उपयोग कर बड़े पैमाने पर रेत निकाली जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खनन बिना किसी वैध अनुमति के किया जा रहा है, जिससे नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
नदी में मशीनों के जरिए हो रहे इस अवैध खनन के कारण जलस्तर गिरने का खतरा बढ़ गया है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जल संकट उत्पन्न होने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।
हालांकि, जब इस विषय में संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस अवैध गतिविधि पर रोक नहीं लगाई गई तो वे विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

More Stories
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर : छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला