नई दिल्ली
शराब पीने के बाद वाहन चलाना भारत ही नहीं बल्कि ज्यादातर देशों में गुनाह है। हालांकि इटली में इसका एक तोड़ निकाल लिया गया है। इटली एक योजना लागू करने वाला है जिसके तहत पार्टी एनिमल्स को मुफ्त में टैक्सी की सुविधा दी जाएगी। यहां ड्रंक ड्राइविंग की वजह से होने वाले ऐक्सिडेंट्स में कमी लाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। यह पायलट प्रोजेक्ट सितंबर के मध्य तक चलाया जाएगा। इसमें पुगलिया से तुस्कानी और वेनीतो तक के 6 नाइटक्लब्स को शामिल किया जा रहा है।
ज्यादा पी ली तो मिलेगी सुविधा
इस योजना के तहत क्लब से निकलने के दौरान टेस्ट किया जाएगा। अगर किसी ने ज्यादा पी ली है तो उसके लिए तुरंत टैक्सी का इंतजाम किया जाएगा। इस योजना के लिए फंडिंग भी यहां का परिवहन मंत्रालय कर रहा है। यहां की सरकार ने योजना को ट्रायल के रूप में लागू करने को मंजूरी दी है। अगर इससे फायदा नजर आता है तो इसे परमानेंट भी किया जा सकता है।
इटली में ड्रंक ड्राइव एक बड़ी चुनौती
सोशल मीडिया पर यहां के परिवहन मंत्री मैत्तियो सालविनी ने लिखा कि जिन लोगों ने ज्यादा पी ली है उनको रात में फ्री टैक्सी की सुविधा दी जाएगाी।उन्होंने कहा कि सड़क पर हादसों को कम करने के लिए यह पाइलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। बता दें कि इटली में ड्रिंक ड्राइव बड़ी चुनौती बन गई है। 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे ईयू देशों के यहां ऐक्सिडेंट ज्यादा हो रहे हैं।
एक नाइटक्लब के बाहर खड़े शख्स ने कहा, हमें लगता है कि सरकार का यह अच्छा प्लान है। ऐसे में ऐक्सिडेंट कम किए जा सकते हैं। लोग अकसर बाहर पीने और डांस करने जाते हैं। उनको किसी और तरीके से रोकना मुमकिन नहीं है। ऐसे में यह आइडिया अच्छा है। वहीं एक नाइटक्लब के मालिक सैमुलेले ने कहा, मुझे खुशीहै कि सरकार ने इस ओर ध्यान दिया। लोग यहां अपना दुख भुलाने के लिए आते हैं और ऐसे में ज्यादा भी पी लेते हैं। अब टैक्सी उन्हें सुरक्षित घर छोड़ देगी।

More Stories
SBI कार्ड यूजर्स को झटका! बदल रहे नियम, अब देना होगा ज्यादा चार्ज
लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए CERT-In का अलर्ट, फोन पर मंडरा रहा बड़ा साइबर खतरा; तुरंत करें ये काम
वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये का है कर्ज