मुंबई
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने कहा है कि उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उनके साथ धोखा किया तो वो उसे बख्शेंगी नहीं। एक इंटरव्यू में सुहाना से सवाल हुआ कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड को चीट करते हुए या दूसरी लड़कियों को मैसेज करते हुए पकड़ लेंगी तो क्या करेंगी। इस पर सुहाना ने कहा, मैं उसे छोड़ दूंगी। मैं ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगी क्योंकि मैं वो लड़की हूं जो लॉयल लड़कों को पसंद करती है।
मुझसे कोई चीट करेगा तो मैं उसे तुरंत चलता कर दूंगी। मुझे धोखेबाज लोग एकदम पसंद नहीं आते। सुहाना इस समय जोया अख्तर की 'द आर्चीज' के लिए चर्चा में हैं। इसमें वो वेरोनिका नाम की लड़की का किरदार कर रही हैं। ये एक ऐसी लड़की है, जो कई-कई लड़कों के साथ फ्लर्ट करती है।सुहाना की पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है।

More Stories
अलायंस में सलमान खान ने सुनाए जेल के दिन, बताया कैसे गुजरे मुश्किल पल
राखी सावंत का ‘नो फिल्टर’ अंदाज, ड्रामा से लेकर मुद्दों पर बेबाक राय तक कायम है स्टारडम
सीता के किरदार से पहले भी चर्चा में रहीं साई पल्लवी, 2 करोड़ का फेयरनेस क्रीम ऐड ठुकराया था