बेंगलुरु
कर्नाटक के बेंगलुरु के कोरमंगला कैफे में भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। एडीजीपी फायर एंड सर्विसेज पी हरिशेखरन ने कहा कि 5 से अधिक सिलेंडर फट गए, जिससे आग लग गई। दमकल की 8 गाड़ियों को बुलाया गया है। इस घटना के कारण इमारत से कूदने वाला एक व्यक्ति घायल हो गया है।
पी हरिशेखरन ने कहा कि हम घायलों को उचित इलाज दे रहे हैं…आग पूरी तरह से बुझ गई है। हमने रेस्तरां की बनावट को समझने के लिए मालिक को बुलाया है। शाम तक हमें आग लगने का सही कारण पता चल जाएगा।

More Stories
एक राज्य का बदलेगा नाम! संसद में पेश होंगे कई अहम बिल, विपक्ष की मांग पर फिर हंगामे के आसार
CRPF के 600 जवानों के लिए ₹4.54 करोड़ मंजूर, बर्फीले मोर्चों पर मिलेंगे खास उपकरण
16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा