भोपाल
नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रदेश में आयुष विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में छात्रावास नशामुक्ति समिति का गठन किया जाएगा। प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर ने बताया कि छात्रावासों में नशामुक्ति समितियों के गठन का निर्णय राज्य स्तरीय समिति की बैठक में किया गया था। इसी क्रम में आयुष विभाग द्वारा अपने सभी छात्रावासों में संकायवार विद्यार्थियों की "छात्रावास नशामुक्ति समिति" का गठन किया जा रहा है। यह समितियां छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगी।

More Stories
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब