मुंबई
खतरनाक जगहों पर सेल्फी लेने के चक्कर में कई बार लोगों की जान चली गई है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा मुंबई में हुआ। परिवार के साथ पिकनिक मनाने कई पत्नी अपनी पति की बाहों से कब अलग होकर समंदर की लहरों में बह गई पता ही नहीं चला। बड़ी-बड़ी लहरों को देखकर 12 साल की बेटी चीखती रह गई लेकिन फोटो खिंचवान में मस्त दंपती ने इस पर ध्यान नहीं दिया और महिला को जान गंवानी पड़ी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि समंदर के बीच पत्थऱ बैठकर पति और पत्नी इंजॉय कर रहे हैं। साथ में ही परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं। एक बच्ची वीडियो बना रही है। वीडियो में बच्ची की आवाज भी सुनी जा सकती है। अचानक बड़ी लहर आती है और महिला को बहाकर ले जाती है। बच्ची और पिता बस देखते रह जाते हैं। इसके बाद चीख-पुकार मचती है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला का नाम ज्योति सोनार है।
महिला के पति मुकेश ने बाद में बताया कि वह एक निजी कंपनी में टेक्निशन के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पीछे से लहर ने जोरदार झटका मारा और दोनों ही पत्थर पर से फिसल गए। इसके बाद पत्नी को बचाने के लिए उन्होंने साड़ी पकड़ी लेकिन वह फिसल गईं। घटना शाम के करीब 5 बजे की है। घटा के बाद पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। तलाशी अभियान शुरू हुआ तो महिला का शव बरामद किया गया।
मुकेश ने बताया कि वह अकसर पत्नी, 12 साल की बेटी और छह साल के बेटे के साथ पिकनिक पर जाया करते थे। उस दिन भी वे सभी पिकनिक मनाने बांद्रा बीच पर गए थे। वहीं तस्वीर लेते वक्त यह खौफनाक दुर्घटना हुई।

More Stories
8th Pay Commission: 7% इंक्रीमेंट की मांग पर चर्चा, लागू हुआ तो हर साल ऐसे बढ़ेगी सैलरी
RBI की रणनीति सुपरहिट! NRI ने भारत में डाला 127 अरब डॉलर का फंड, समय से पहले बंद करनी पड़ी विंडो
GDP विवाद में World Bank की एंट्री, अधिकारी बोले- कम FDI का रोना बेकार, ग्रोथ में नहीं कोई गड़बड़ी