रायपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ओबीसी, अजा, अजजा के साथ भेदभाव करने के आरोप को झूठ का पुलिंदा बताते हुए भाजपा मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्री अजय चंद्राकर ने कहा कि वास्तविकता क्या है, यह जनता के सामने है। कांग्रेस नेताओं को भारत के इतिहास को अच्छी तरह पढ़ना चाहिए। इतिहास गवाह है कि हिन्दू-मुस्लिम करके वैमनस्यता फैलाने का काम कांग्रेस ही करती आई है।
मुस्लिमों को वोट बैंक समझने वाली कांग्रेस की सच्चाई मुस्लिम समुदाय भी अब भलीभाँति जान चुका है। केंद्र सरकार का तो मूलमंत्र ही सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। श्री चंद्राकर ने पिछले 70 सालों से बस्तर को छलने और अंधेरे में रखने वाली कांग्रेस सरकार भाजपा के 15 साल के सुशासन और बस्तर के आदिवसियों का विकास देखकर तिलमिलाने के अलावा कुछ नहीं कर पा रही है। जब बस्तर के लोगों के सर्वांगीण विकास करने का प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संकल्प लेने की बात कही, तो कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज अनर्गल, झूठे आरोप लगाकर छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद
मनरेगा के तहत छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : भारत सरकार से 1333 करोड़ रुपए स्वीकृत, 212 करोड़ की मजदूरी राशि का भुगतान
निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय