रायपुर.
छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली नेल आर्टिस्ट अनुभूति खन्ना ने अपने नाखून पर अपनी कला का शानदान नमूना दिखाया है। जब पूरा देश एक ओर चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का इंतजार कर रहा है, अनुभूति ने अपने नाखून पर नेल आर्ट के जरिए चंद्रयान-3 की लैंडिंग का चित्रण किया है। अनुभूति खन्ना ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग के क्षणों को ऐतिहासिक बताया है।
भारत और इसरो की इस उपलब्धि को उन्होंने नेल आर्ट के जरिये व्यक्त किया है। वे इस मिशन के पूरा होने को लेकर अनुभूति उत्साहित हैं। वहीं लोगों ने अनुभूति के इस कला की खूब प्रशंसा की। नेल आर्ट में उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को देश को गौरवान्वित करने वाला समय देने, उनकी मेहनत और प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया है। अनुभूति को बचपन से कला के विभिन्न रूपों में दिलचस्पी रही है। वह अपने नाखून को बढ़ाकर नेल पालिश से विभिन्न डिजाइन और पैटर्न बनाती हैं। भाजपा नेता अमित चिमनानी के नेतृत्व में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना के साथ मंगलवार को बीटीआइ मैदान में हवन किया गया। चिमनानी ने कहा कि चंद्रयान-3 आज के भारत का एक ऐसा प्रतीक है, जो दुनिया को भारत की तस्वीर दिखा रहा है।

More Stories
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी
भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न