जांजगीर-चांपा/रायपुर.
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलाईं गांव में नेशनल हाईवे-49 पर स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कॉर्पियो चालक को चोट आई है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी अनुसार, तिलाई गांव के पास नेशनल हाईवे-49 पर अकलतरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक राकेश सूर्यवंशी (25) निवासी अमोदा का रहने वाला था। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार युवक दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, स्कॉर्पियो भी सड़क किनारे खेत में जा घुसी। स्कॉर्पियो चालक को भी चोट आई है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More Stories
देश-विदेश के पर्यटक आ रहे हैं जनजातीय संग्रहालय, उद्देश्य हो रहा सार्थक
सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
कर्रेगुट्टा पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फहराया तिरंगा