आगरा
उत्तर प्रदेश पुलिस कितनी विचित्र हो सकती है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। हेड कांस्टेबल हरि चंद आगरा में एक रामलीला देख रहे थे। जब 'रावण' ने 'सीता' का अपहरण किया तो वह इतने क्रोधित हो गए कि "जय बजरंगबली' चिल्लाकर मंच पर कूद गए और रावण की भूमिका निभा रहे अभिनेता पर हमला कर दिया।
अचंभित होकर, 'रावण' छिपने के लिए भागा जबकि अन्य कांस्टेबलों ने हरि चंद को रोकने की कोशिश की।हरि चंद पर उनके सहयोगियों ने काबू पा लिया और बाद में उन्हें निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गयी है।बाद में हरि चंद ने आयोजकों को बताया कि वह भगवान हनुमान के शिष्य थे और 'सीता' के "अपहरण" को बर्दाश्त नहीं कर सकते थे। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि घटना के वक्त वह नशे की हालत में थे।

More Stories
पर्यटकों के स्वागत के लिये तैयार कूनो नेशनल पार्क कूनो फारेस्ट रिट्रीट ने विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ तैयार की टेंट सिटी
मप्र स्थापना दिवस-सत्तर का मध्यप्रदेश और सात मंजिलें !
ब्रिटिश किंग Charles ने अपने भाई से राजकुमार की उपाधि छीनी