रायपुर.
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के संस्थापक अजीत जोगी के खिलाफ साल 2018 में मरवाही से चुनाव लड़ चुके गुलाब सिंह राज को पार्टी ने इस बार मरवाही सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अमित जोगी ने कहा कि मेरे पिता और मरवाही के मुखिया अजीत जोगी के लिये मरवाही विधानसभा का हर एक घर, हर एक व्यक्ति से पारिवारिक रिश्ता रहा है। जोगी-मरवाही एक नाम, एक परिवार है, यहां परिजनों के बीच मतभेद होते हैं, मनभेद नहीं।
उन्होंने कहा कि जब गुलाब सिंह राज ने मेरे पिता के विरुद्ध चुनाव लड़ा था तब भी जोगी से आशीर्वाद लेकर चुनावी रण में उतरे थे। आज पापा होते तो गुलाब को प्रत्याशी बनाये जाने पर सबसे ज्यादा खुश होते, क्योंकि वो परिवार के ही हैं। जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष ने दावा करते हुए कहा कि गुलाब चुनाव जीतेंगे और मरवाही विधानसभा में जोगी जी के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

More Stories
जनसमस्या निवारण शिविर में मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, चेहरे पर आई खुशी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव