स्वतंत्रता दिवस पर हुआ गरिमामय समारोह
भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर राजभवन पचमढ़ी में गरिमामय समारोह में ध्वजारोहण किया। खुले आकाश में गुब्बारे उड़ा कर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। राज्यपाल पटेल ने राजभवन सचिवालय के कर्मचारियों और उनके बच्चों से भेंट की और मिष्ठान वितरण किया।
राज्यपाल पटेल की पत्नी श्रीमती नर्मदाबेन पटेल, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा, सचिव एवं सदस्य जनजाति प्रकोष्ठ बी.एस. जामोद, राज्यपाल के परिसहाय अतुल शर्मा, राज्यपाल के ओ.एस.डी. अरविन्द पुरोहित, विपुल पटेल, नियंत्रक श्रीमती शिल्पी दिवाकर, सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह चावड़ा, राज्यपाल के परिजन, जनजाति प्रकोष्ठ के सदस्य, स्थानीय अनुसूचित जनजाति छात्रावास के सदस्य और स्थानीय प्रशासन एवम् पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
नवनियुक्त कर्मचारी पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्त्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही विगत 15 दिनों में चोरी की लगभग 1 करोड़ 50 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति जब्त
ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन में तीन विशेष प्रदर्शनियां बनीं आकर्षण का केंद्र