भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर आज शौर्य स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर मुख्यमंत्री चौहान ने नियमित पौधरोपण के अंतर्गत आज शौर्य स्मारक परिसर में शहीदों की स्मृति में पौधे लगाए।
मुख्यमंत्री चौहान ने भारत माता की प्रतिमा पर भी नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान भी उपस्थित थीं। संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने मुख्यमंत्री चौहान को शौर्य स्मारक में आने वाले नागरिकों के लिए विकसित की गई सुविधाओं की जानकारी दी।

More Stories
MP में 20 हजार करोड़ रुपये से बसेगा नया शहर, 3 हजार हेक्टेयर में होगा आधुनिक विकास
MP में IAS अफसरों के प्रमोशन की तैयारी तेज, नेहा मारव्या के सचिव बनने की चर्चा
MP के 15.98 लाख परिवारों को मिला जमीन-मकान का मालिकाना हक, छिंदवाड़ा बना नंबर-1