नई दिल्ली
भारतीय पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए थाईलैंड, श्रीलंका और मलेशिया के बाद अब एक और देश ने भारतीय नागरिकों को वीजा फ्री एंट्री देने का फैसला किया है। इंडोनेशिया के पर्यटन मंत्रालय के अनुसार भारतीय नागरिकों को वीजा फ्री एंट्री के इस फैसले पर एक महीने के अंदर इस मुहर लग सकती है। बता दें कि अगर कोई देश किसी देश के नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री की अनुमति देता है तो वहां के नागरिकों को उस देश में जाने के लिए वीजा अप्लाई करने की जरूरत नहीं होती है। केवल पासपोर्ट या कोई अन्य वैध ID उस देश में जाने के लिए काफी होता है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया के पर्यटन मंत्री सैंडियागा यूनो ने गुरुवार को कहा कि उन्हें सरकार से कुछ देशों के पर्यटकों के लिए वीजा फ्री एंट्री देने पर विचार करने के निर्देश मिले हैं। इंडोनेशिया अपने पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका, चीन, ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस सहित 20 देशों के नागरिकों को वीजा फ्री एंट्री देने पर विचार कर रहा है। इंडोनेशिया के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कोविड महामारी से पहले 2019 में लगभग एक करोड़ 60 लाख से ज्यादा विदेशी पर्यटक इंडोनेशिया आए वहीं, इस साल जनवरी से अक्टूबर तक लगभग एक करोड़ विदेशी पर्यटक इंडोनेशिया पहुंचे। आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल की इसी अवधि से की जाए तो पर्यटकों की संख्या में लगभग 124 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

More Stories
इंडोनेशिया की संसद में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद की नीति पर चलता है’
Amarnath Yatra 2026: 5 दिन में पिघले बाबा बर्फानी, श्रद्धालुओं के लिए बड़ा झटका; देखें कैसे बदला स्वरूप
TMC फंड केस में ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता के 5 ठिकानों पर छापेमारी; अभिषेक बनर्जी की चार्टर्ड फ्लाइट जांच के घेरे में