पणजी। गोवा के नाइट क्लब में आग लगने से हुई 25 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने क्लब पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गोवा पुलिस ने क्लब के मालिकों गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। बता दें कि पणजी से 25 किमी दूर अरपोरा में बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 6 दिसंबर की रात आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में नाइट क्लब के 20 कर्मचारी और 5 पर्यटक शामिल हैं।
आरोप है कि बिना जरूरी दस्तावेजों और लाइसेंस के क्लब चला रहे थे। इधर सोमवार को मामले में पांचवी गिरफ्तारी हुई। दिल्ली से क्लब के ऑपरेशन मैनेजर भरत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस ने क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोडक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियान्शु ठाकुर को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को 6 दिन की रिमांड पर भेजा है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि क्लब के अंदर इलेक्ट्रिक पटाखे फोड़े गए थे, जिससे आग लगी।

More Stories
PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी 100 हस्तियों की चिट्ठी पर BJP का हमला, जानें किन नेताओं के नाम शामिल
देशभर में लागू हुई G RAM G योजना, कितनी मिलेगी मजदूरी? जानें मनरेगा से ज्यादा या कम
एनएमडीसी ने पहली तिमाही की अब तक की सर्वाधिक मात्रा दर्ज की, 60 एमटी लक्ष्य के लिए गति बनाई