अलवर
राजस्थान में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। अब अलवर में दो नाबालिग सगी बहनों से कथित तौर पर गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़कियों के गर्भवती होने पर इस मामले का खुलासा हुआ। एनईबी थाना पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
अलवर में एक फार्म हाउस पर काम करने वाले दो लोगों ने दो सगी नाबालिग बहनों से गैंगरेप किया, जिससे दोनों लड़कियां गर्भवती हो गईं। पीड़ित लड़कियों के परिवार द्वारा इस संबंध में पुलिस में शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों का मेडिकल कराया, जिसमें दोनों बहने गर्भवती पाई गईं। एक लड़की की उम्र 15 साल, जबकि दूसरी की 11 साल बताई जा रही है। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि एक आरोपी और पीड़ित लड़कियों का परिवार एक ही फार्म हाउस पर रहकर मेहनत-मजदूरी काम करते हैं। आरोपियों की पहचान सप्पी और सुभान मेव के रूप में हुई है। सप्पी फार्म हाउस पर ही काम करता था, जबकि सुभान उसका दोस्त है, जो अक्सर आपस में मिलते थे। आरोप है कि दोनों युवकों द्वारा बड़ी लड़की के साथ करीब एक डेढ़ साल से दुष्कर्म किया जा रहा था और घरवालों को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई थी।
आरोप है कि जब बड़ी लड़की गर्भवती हो गई तो उन्होंने उसके बाद उसकी छोटी बहन के साथ भी दुष्कर्म किया, जिससे वह भी ढाई महीने की गर्भवती हो गई। जब लड़कियां उनका विरोध करतीं तो दोनों आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे। बड़ी लड़की 7.5 माह की गर्भवती है।
पीड़ित लड़कियों के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों लड़कियों का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

More Stories
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की साजिश? खुफिया एजेंसियों के खुलासे से बढ़ी सतर्कता
सुबह 6 बजे ट्रंप बोले- PM मोदी को फोन करते हैं’, सर्जियो गोर ने सुनाया दोनों नेताओं की खास बॉन्डिंग का किस्सा
ममता बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, TMC के अकाउंट फ्रीज मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार