
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और तीन बार मुख्यमंत्री रहे शीबू सोरेन का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। इससे पहले वे किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। पिछले एक माह से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर मिलते ही झारखंड से लेकर दिल्ली तक शोक की लहर दौड़ गई। कई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के दिग्गज नेताओं ने विनम्र श्रृद्धांजलि देते हुए उन्हें एक सच्चा समाज सेवी की संज्ञा दी है। साथ कहा है कि देश ने गरीब आदिवासियों के हक की लड़ाई लडऩे वाला नेता खो दिया है।
शिबू सोरेन पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थे और उन्हें जून के आखिरी सप्ताह में गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते कुछ दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उनके निधन की जानकारी के बाद पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। गुरुजी का जाना झारखंड की राजनीति के एक युग का अंत है।
वे झारखंड के गुरुजी कहलाते थे
शिबू सोरेन को झारखंड में ‘गुरुजी’ के नाम से जाना जाता था। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेताओं में से एक थे और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई थी। उन्होंने अलग झारखंड राज्य की मुहिम का नेतृत्व किया और तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री भी बने। उनके नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आदिवासी इलाकों में सामाजिक और राजनीतिक चेतना का अभियान चलाया और राज्य को अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
More Stories
फिलीपींस राष्ट्रपति मार्कोस भारत दौरे पर, मजबूत होंगे रक्षा-व्यापार संबंध
अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो आप ऐसा नहीं कहेंगे-राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की नसीहत
शशि थरूर बोले- उपराष्ट्रपति वही होगा जिसे ‘वो’ चाहेंगे