वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार स्टीफन मिलर ने रूस से तेल खरीदने पर भारत की आलोचना की। तथा आरोप लगाया है कि यूक्रेन युद्ध में भारत रूस को वित्तीय मदद पहुंचा रहा है। सलाहकार ने कहा कि यह एक आश्चर्यजनक तथ्य है कि इस मामले में भारत चीन के साथ गठजोड़ बनाकर काम कर रहा है और जमकर रूसी तेल खरीद रहा है। मिलर का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब ट्रंप प्रशासन लगातार भारत से तेल न खरीदने के लिये दबाव बना रहा है। उसने भारत के ऊपर भी 25 प्रतिशत टैरिफ और जुर्माने की घोषणा की है।
हालांकि, अमेरिकी दबाव के बावजूद भारत की तरफ से रूसी तेल खरीद को बंद करने के कोई संकेत नहीं मिले। भारत सरकार के सूत्रों ने कहा कि वह रूस से तेल आयात करना जारी रखेगा। ट्रंप के सलाहकार स्टीफन मिलर ने कहा कि ट्रंप चाहते हैं कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करे। मिलर ने कहा, उन्होंने (ट्रंप ने) बहुत ही स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भारत को रूस से तेल खरीदना बंद कर देना चाहिए। क्योंकि यूके्रन युद्ध में रूस का वित्तपोषण स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आगे कहा, लोगों को यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस तथ्य पर भारत चीन के पक्ष में है, यह दोनों देश गठजोड़ बनाकर रूस से भारी मात्रा में तेल खरीद रहे हैं। इससे रूस को यूक्रेन युद्ध में मदद हो रही है।

More Stories
सेना प्रमुख का हवाई दौरा: भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी और हिंद-प्रशांत में स्थिरता पर फोकस
‘ईरान बना चौथी सबसे बड़ी ताकत’, अमेरिकी विशेषज्ञ रॉबर्ट पेप ने तेहरान के न डरने की वजह बताई
ईरान युद्ध की आग अब मोबाइल नेटवर्क तक पहुंची, बांग्लादेश में हाहाकार, इंटरनेट हो सकता है ठप